मार्गदर्शिका

तह की रेखाओं के चिह्न

कागज़ का जो पहलू आपकी ओर है, चित्र को उसी ओर से पढ़ें। रेखा की बनावट बताती है कि कागज़ किस ओर मोड़ना है।

घाटी वाली तह
टूटी हुई रेखा घाटी वाली तह दिखाती है। रेखा के दोनों ओर का कागज़ अपनी तरफ़ उठाएँ। तह की रेखा अंग्रेज़ी अक्षर V के तल में होगी।
पहाड़ वाली तह
बारी-बारी से डैश और बिंदुओं वाली रेखा पहाड़ वाली तह दिखाती है। कागज़ के दोनों हिस्सों को अपने से दूर मोड़ें, ताकि तह पहाड़ की धार की तरह उभर आए।
मॉडल सूची पर लौटें